सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहरमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, प्रदेश में नौ स्थानों पर नई टाउनशिप बसाने, विधानसभा सचिवालय भर्ती एवं सेवा नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई…

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप खाई में गिरी बाइक

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में…

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिक्षिका के सिर पर लगी चोट

गोपेश्वर, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है। बारिश से पहाड़ों पर लगातार…

उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 ज‍िलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे: सीएम योगी

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में सभी जिलों में…

अयोध्या में राम मंदिर के सुरक्षा का जिम्मा CISF के हवाले

अयोध्या,  रामजन्मभूमि की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे…

डीसीएस रावत बने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रात भर चला जश्न

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत व महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने…

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के…

संजय राउत ने सामना में एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा

मुंबई,  उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को दावा किया कि एनसीपी नेता…

हिंदूवादी संगठनों ने घेरी हेयर ड्रेसर की दुकान; पुलिस की तत्परता से टला बवंडर

 रानीखेत :  द्वाराहाट की ग्रामीण महिला को प्रलोभन देकर उसे भगाने और धर्म परिवर्तन कराने के…

कांवड़ मेले का यातायात प्लान जारी, आठ जुलाई से होगा डायवर्जन

हरिद्वार :  कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। जिसके तहत…