
जारी सूची के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। वहीं, केरल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ छह राज्यों के राजभवनों में नई जिम्मेदारियों को लेकर बदलाव किया गया है।
छह राज्यों के नए राज्यपालों की सूची
ओम प्रकाश माथुर — केरल
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर — तमिलनाडु
ब्रज मोहन राम — ओडिशा
डॉ. सुधा यादव — कर्नाटक
डॉ. ढाल सिंह बिसेन — उत्तराखंड
दुष्यंत गौतम — सिक्किम
उत्तराखंड को भी मिला नया राज्यपाल
राज्यपालों की नियुक्ति में उत्तराखंड भी शामिल है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्य का नया राज्यपाल बनाया गया है।



